धर्म-अध्यात्म

गुरु पूर्णिमा पर सैंधव ने राष्ट्र कल्याण व धर्मरक्षा के लिए किया हवन

Share

देवास। गुरु पूर्णिमा पर मप्र पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रायसिंह सैंधव ने मल्हार स्थित शीलनाथ धुनी पर बाबा शीलनाथ महाराज व गादी का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। ज्योतिषाचार्य बीएल भट्ट के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सैंधव ने हवन भी किया। उन्होंने राष्ट्र कल्याण, धर्मरक्षा के साथ सुख-समृद्धि के लिए कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे। यह जानकारी प्रवक्ता दिनेश सांखला ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button