शिक्षा

अन्तिम कुमावत ने किए कक्षा 8वीं में 91% प्रतिशत अंक प्राप्त

Share

 

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। मध्यप्रदेश के कक्षा पांचवी और आठवीं के परिणाम में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है। छोटा जिलो और ग्रामीण क्षेत्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया। सरकारी स्कूलों का परिणाम भी निजी स्कूलों से बेहतर रहा है।

राज्य शिक्षा केंद्र ने पहली बार कक्षा पांचवी और आठवीं के नतीजे समय से पहले और 100 फीसदी पेपरलेस सिस्टम से बुधवार को घोषित किए। दोपहर 1:30 बजे ऑनलाइन रिजल्ट देखने के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्कूलों में रिजल्ट देखने के लिए भीड़ लगी रही। कई छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपने स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया। इस दौरान बच्चों के साथ उनके परिजन भी रिजल्ट देखने के लिए पहुंचे। भंवरनाथ गुरुकुल में पढ़ने वाली कक्षा 8वीं की परीक्षा में छात्रा अन्तिम पिता शांतिलाल कुमावत ने 600 अंकों में से 538 अंक प्राप्त कर 91% प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं उनकी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं इनके इष्ट मित्रों ने बधाई दी है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल चावड़ा, नरेंद्र माली, प्रेमचंद सेठी, दशरथ धाकड़, प्रदीप मंत्री, बद्रीलाल लोधी, प्रमोद पालीवाल, अभय देव नागर, मनोज शुक्ला, निक्की नामदेव, संतोष जायसवाल आदि ने इन्हें बधाई दी।

Back to top button