धर्म-अध्यात्म
सिरोल्या में बालाजी टीम के कलाकारों ने भजनों में समा बांधकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया

सिरोल्या (अमर चौधरी)। भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश गंगाराम चौधरी के निवास पर बालाजी टीम के सदस्यों ने सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया। सर्वप्रथम भगवान हनुमानजी का श्रृंगार कर भोग लगाया।
रात 8 बजे से गणेश वंदना के साथ सुंदरकांड पाठ शुरू किया गया। कलाकारों ने संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी। मीठी-मीठी मेरे सांवरे की बंशी बाजे, होकर श्याम की दीवानी राधा रानी नाचे…, मंगल को जन्मे मंगल ही करते, मंगलमय हो भगवान जय श्रीराम बोलो जय सियाराम… जैसे मधुर भजनों को सुनकर श्रोता झूमने लगे। भगवान श्रीकृष्ण, भगवान श्रीराम, संकटमोचन हनुमानजी का भावपूर्ण प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। रात तक श्रोताओं ने भजनों का आनंद लिया। बालाजी टीम के समस्त सदस्यगण एवं गांव के समस्त भक्तगण उपस्थित थे।




