क्षिप्रा हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह

क्षिप्रा। हायर सेकंडरी स्कूल में संकुल स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। यह आयोजन पिछले 21 वर्षों से निरंतर मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच विश्वास उपाध्याय, विशेष अतिथि के रूप में उषा जोशी मैडम, तथा अन्य अतिथि के रूप में पंच पवन पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य राजीव सूर्यवंशी ने की।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक कुसुम सोनी और घनश्याम पटेल को सम्मानित किया गया। वहीं कार्यरत शिक्षकों में कैलाश सोनी, साबिर शेख, प्रदीप भाटी, कमलदीप बैरागी, बाबूलाल पटेल, रेणुका राठौर, लक्ष्मी गार्डिया, राजकुमार पटेल, योगेश्वरी निम्बोरिया, रीता ठाकुर, यशोदा आर्य, प्रीतिबाला बिल्लौरे, जावेद खान, बबीता परसीवाल आदि को भी सम्मानित किया गया।
सम्मान माँ क्षिप्रा नदी बचाओ फाउंडेशन और पंचतत्व फाउंडेशन के बैनर तले किया गया। फाउंडेशन की ओर से अध्यक्ष राजेश बराना, सचिव सैय्यद सादिक अली, तथा सदस्य धर्मेंद्र कुशवाह और रमेश सोलंकी ने अतिथियों का स्वागत किया।
अपने संबोधन में सरपंच विश्वास उपाध्याय ने विद्यार्थी जीवन की स्मृतियाँ साझा कीं, क्योंकि वे स्वयं इसी स्कूल से पढ़े हुए हैं। उन्होंने शिक्षकों को नमन कर स्कूल में और भी सुविधाएँ उपलब्ध कराने की बात कही।
विशेष अतिथि उषा जोशी ने बच्चों को पढ़ाई के प्रति समर्पित रहने और शिक्षकों को विद्यालय हित में योगदान देने का संदेश दिया। वहीं प्राचार्य राजीव सूर्यवंशी ने विद्यालय में चल रहे क्रियाकलापों और बच्चों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी।
अंत में आभार माँ क्षिप्रा नदी बचाओ फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश बराना प्रजापति ने व्यक्त किया।




