IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत आज, RCB vs SRH में रन बरसने के आसार

बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन IPL 2026 का आगाज आज होने जा रहा है। उद्घाटन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां एक बार फिर बड़े स्कोर बनने की पूरी संभावना है।
RCB और SRH के बीच पिछले कुछ सीजन में कई रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं। दोनों टीमों की बल्लेबाजी बेहद मजबूत मानी जा रही है, जबकि गेंदबाजी थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक बार फिर चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है।
डिफेंडिंग चैंपियन RCB इस सीजन की शुरुआत कुछ कमजोर गेंदबाजी के साथ कर रही है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज Josh Hazlewood शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं होंगे। वहीं यश दयाल चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हैं। ऐसे में टीम की गेंदबाजी की जिम्मेदारी अनुभवी भुवनेश्वर कुमार पर होगी। युवा गेंदबाज Mangesh Yadav और Rasikh Salam को भी मौका मिल सकता है।
SRH की बल्लेबाजी मजबूत-
SRH की टीम इस बार मजबूत बल्लेबाजी के साथ उतर रही है। टीम का टॉप ऑर्डर बेहद खतरनाक माना जा रहा है, जिसमें Ishan Kishan, Abhishek Sharma, Travis Head और Heinrich Klaasen शामिल हैं। हालांकि गेंदबाजी में टीम को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। Jaydev Unadkat और Harshal Patel पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
Virat Kohli – शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और घरेलू मैदान पर बड़ा स्कोर कर सकते हैं।
Phil Salt – पिछले दो सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन, टीम की बड़ी उम्मीद।
Abhishek Sharma – SRH के लिए लगातार रन बनाने वाले खिलाड़ी।
भावनात्मक माहौल में मैच-
यह मुकाबला सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि भावनाओं से भी जुड़ा हुआ है। पिछले साल RCB के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर हुई दुखद घटना में कई लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद पहली बार यहां मैच हो रहा है। RCB के खिलाड़ी दिवंगत लोगों की श्रद्धांजलि में काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेंगे।
पिच और मौसम रिपोर्ट-
चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। लंबे समय बाद यहां मैच हो रहा है, इसलिए शुरुआती ओवरों में थोड़ी सावधानी जरूरी है। तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। ओस का असर कम रहने की उम्मीद है।
IPL 2026 का आगाज एक हाई-वोल्टेज मुकाबले से हो रहा है। दोनों टीमों की ताकत बल्लेबाजी है, ऐसे में यह मैच दर्शकों के लिए पूरी तरह मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। फैंस को आज एक बार फिर “रनों की बारिश” देखने को मिल सकती है।




