क्राइम

नरवाई जलाने पर विजयागंज मंडी पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Share

 

देवास। जिले में फसल अवशेष (नरवाई) जलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना विजयागंज मंडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) एचएन बाथम के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक (एल.आर.) बबीता बामनिया के निर्देशन में थाना प्रभारी विजयागंज मंडी निरीक्षक आलोक सोनी अपनी टीम के साथ सूचना मिलने पर ग्राम सुमराखेड़ा पहुंचे। यहां एक व्यक्ति को खेत में फसल अवशेष (नरवाई) जलाते हुए पाया गया। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आदिल पुत्र ताज मोहम्मद, निवासी ग्राम सुमराखेड़ा के विरुद्ध धारा 223 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन की सख्ती-
जिले में बढ़ते प्रदूषण और आगजनी की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने नरवाई जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

सराहनीय भूमिका-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजयागंज मंडी निरीक्षक आलोक सोनी, सहायक उप निरीक्षक सुरेश ठक्कर, सहायक उप निरीक्षक स्वतंत्र सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक तूफान सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष नवरंग, आरक्षक विक्की जुनवाल, आरक्षक राहुल चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Back to top button