शिक्षा
देवास जिले के होनहार छात्र जयदीप सेंधव का जवाहरलाल नवोदय विद्यालय में चयन हुआ

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। मुख्यालय के पास के गांव जमोड़ी के किसान पुत्र जयदीप पिता रविन्द्र सिंह सेंधव का नवोदय विद्यालय के लिए चयन हुआ है।
उन्हें विशेष रूप से दादाजी उदयसिंह सेंधव का मार्गदर्शन व माता-पिता के मार्गदर्शन में यह सफलता हासिल हुई। इसमें विद्यालय के प्रिंसिपल व समस्त अध्यापक का भी योगदान रहा। बालक ने ज्ञानोदय कोचिंग पिपलिया भचोड़ के प्रमुख जितेन्द्र पाटीदार से कोचिंग भी ली।
इस अवसर पर सेंधव-राजपूत छात्रावास के अध्यक्ष एवं पूरी समिति द्वारा स्वागत किया गया। कमलसिंह टांक, पोपसिंह सेंधव जीरवाय, महेंद्र भाटी अमोना, विक्रमसिंह पटेल (मामा) बरदु, सुरेंद्र सिंह, सोबलसिंह पीर उमरोद, राज भंवरसिंह जमोड़ी, सुरेन्द्र सिंह सेकली, तेजसिंह जसोना जिरवाय, विजेंद्रसिंह ठाकुर, रविंद्रसिंह राला मण्डल आदि ने बधाई दी।




