शिक्षा

सिरोल्या में लिटिल कॉन्वेंट विद्यालय का शानदार रिजल्ट: दिशा ने 91% अंक लाकर किया टॉप

Share

सिरोल्या। लिटिल कॉन्वेंट विद्यालय, सिरोल्या में एमपी बोर्ड की कक्षा पांचवीं एवं आठवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया।

कक्षा आठवीं की छात्रा दिशा (पिता अनिल चौधरी) ने सर्वाधिक 91% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, साथ ही सिरोल्या संकुल में भी पहला स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया। वहीं अनुराधा (पिता राजकुमार चौधरी) ने 89% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया।

कक्षा पांचवीं में नैतिक (पिता मुकेश प्रजापत) ने 85% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय का कक्षा आठवीं का औसत परीक्षा परिणाम 85.7% तथा कक्षा पांचवीं का औसत परिणाम 82% रहा, जो अत्यंत सराहनीय है।

विद्यालय संचालक गौरव मेहता ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Back to top button