शिक्षा

सेंधव समाज के बालक बालिकाओं का नवोदय में प्रथम व द्वितीय रेंक में चयन

Share

 

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। समीप गांव अमोना के वंश पिता लोकेंद्रसिंह सेंधव एमीनेंस स्कूल टोंकखुर्द ने नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में 95 अंक लाकर जिले में 2nd rank हासिल की। बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वंश की इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और परिवारजनों का मार्गदर्शन रहा है। विशेष रूप से उनके दादा व पिता के संस्कार और प्रेरणा ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि लक्ष्य मजबूत हो और निरंतर प्रयास किया जाए, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

छात्र का नवोदय में चयन होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष राय सिंह सेंधव, डॉ अनार सिंह ठाकुर, कमलसिंह टांक, भंवरसिंह सेंधव बरदु, सुरेंद्रसिंह सेकली, लाखनसिंह जसोना, धीरजसिंह, विजेंद्रसिंह ठाकुर, विजेंद्रसिंह जसोना, आनंदसिंह झाला, शैलेष राठौर, हिमरतसिंह तोमर, जितेंद्र सेंधव, अनिल दांगी, जितेंद्र भाटी, महेन्द्रसिंह भाटी, बलदेवसिंह गुर्जर, राजभंवरसिंह सेंधव आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसी प्रकार ग्राम जिरवाय के राहुल जसोना की सुपुत्री स्वर्णा जसोना ने भी नवोदय की मेरिट लिस्ट में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Back to top button