एक ही दिन दो चचेरे भाइयों का निधन

– बालाखेड़ा गांव में शोक की लहर, समाज ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। समीपस्थ ग्राम बालाखेड़ा में एक ही दिन दो चचेरे भाइयों के आकस्मिक निधन की हृदयविदारक घटना सामने आई है। इस दुखद समाचार के बाद गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। इस दुखद घटना ने न केवल परिजनों बल्कि पूरे सेंधव समाज को स्तब्ध कर दिया।
स्व. भीम सिंह के पुत्र राकेश सिंह झाला का आकस्मिक निधन हो गया। वे स्व. इंदरसिंह झाला (वकील) एवं कैलाश सिंह (शिक्षक) के भाई, राजवीर सिंह के पिता तथा विशाल सिंह व विश्वास सिंह के काका थे। इसी दिन स्व. दौलत सिंह के पुत्र गजराज सिंह सेंधव का भी आकस्मिक निधन हो गया। वे महेन्द्र सिंह के भाई, युवराज सिंह के पिता एवं कुलदीप सिंह के काका थे।
दोनों भाइयों के एक ही दिन निधन की खबर से सेंधव समाज सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। कमलसिंह टांक, सौदानसिंह ठाकुर एडवोकेट, विक्रमसिंह पटेल बरदु, गजराज सिंह, अनूप सिंह सेंधव, महेंद्र सिंह भाटी, अनार सिंह ठाकुर, हिम्मत सिंह भानेज, सज्जन सिंह देहरिया, तेजसिंह जसोना, कैलाश सिंह अचवाना, राज भंवर सिंह सेंधव, सुरेंन्द्र सिंह सेकली, लाखन सिंह सरपंच, नीरज सिंह बरदु, शेष नारायण पटेल सरपंच गोरवा ने श्रद्धांजलि दी।




