शिक्षा

शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालगढ़ में प्रवेश प्रक्रिया 1 अप्रैल से

Share

देवास। शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालगढ़ में प्रवेश प्रक्रिया 1 अप्रैल से प्रारंभ हो रही है। प्रवेश के लिए आवेदन 1 से 7 अप्रैल के मध्य प्राप्त किए जाएंगे। फॉर्म जमा करने की अंतिम दिनांक 10 अप्रैल रहेगी।

प्राचार्य देवेंद्र बंसल ने बताया, कि कक्षा पहली तथा कक्षा 6टी एवं 9वीं के लिए प्रवेश आवेदन फॉर्म विद्यालय समय में प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे के मध्य प्राप्त किए जा सकेंगे। निर्धारित सीट से अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होने पर प्राथमिक कक्षाओं में लॉटरी सिस्टम से प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न होगी। कक्षा पहली के आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के लिए जन्म प्रमाण-पत्र साथ में लेकर आना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि शासन के आदेश अनुसार सत्र 2026-27 में प्राथमिक कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चे का जन्म 01/04/2019 से 30/09/2020 के मध्य होना आवश्यक है। कक्षा पहली में 30 सितंबर 2020 के पूर्व जन्म दिनांक वाले विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया जा सकेगा। इसी क्रमानुसार कक्षा 6टी में भी 30 सितंबर 2015 से पूर्व जन्म दिनांक वाले बच्चों को ही प्रवेश दिया जा सकेगा। कक्षा 6टी एवं 9वीं हिंदी माध्यम में 3 किलोमीटर की परिधि में निवासरत शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा पहली में केवल 1 किलोमीटर की परिधि में निवासरत बच्चों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

Back to top button