क्राइम

ऑपरेशन हवालात में देवास पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही रात में 24 बदमाश सलाखों के पीछे

Share

देवास। जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए देवास पुलिस ने “ऑपरेशन हवालात” के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कॉम्बिंग गश्त की एक ही रात में पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर दो दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के निर्देशन में यह विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौम्या जैन और एसडीओपी कन्नौद आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में टीमों का गठन किया गया। निर्देश दिए गए कि फरार वारंटियों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इसी के तहत थाना कन्नौद पुलिस ने दो अलग-अलग टीमें बनाकर क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त शुरू की। देर रात तक चली इस कार्रवाई में पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा।

कार्रवाई –
▪️12 स्थायी गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार
▪️09 मारपीट के आरोपी धराए
▪️02 अवैध हथियार रखने वाले पकड़े गए
▪️01 अवैध शराब परिवहन करने वाला गिरफ्तार

कुल 24 आरोपी पुलिस गिरफ्त में-
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

टीम का सराहनीय योगदान-
इस बड़ी कार्रवाई में थाना प्रभारी कन्नौद तहजीब काजी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दीपक गोंडे, सहायक उपनिरीक्षक गणेश विश्नोई, प्रधान आरक्षक दीपक अग्निहोत्री सहित आरक्षक रविराज, बॉबी वर्मा और योगेंद्र सिंह की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Back to top button