स्पोर्टस

विराट कोहली की शानदार बल्लेबाज़ी से आरसीबी की धमाकेदार जीत, 6 विकेट से हराया हैदराबाद को

Share

 

बेंगलुरु। आईपीएल 2026 के उद्घाटन मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru (RCB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Sunrisers Hyderabad (SRH) को 6 विकेट से हराकर सीजन की विजयी शुरुआत की। इस जीत के नायक रहे अनुभवी बल्लेबाज़ Virat Kohli, जिन्होंने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए मैच को एकतरफा बना दिया।

हैदराबाद की शुरुआत लड़खड़ाई –
पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने आक्रामक अंदाज़ में रन बटोरना शुरू किया लेकिन सिर्फ 29 रन पर 3 विकेट गवा दिए।
Ishan Kishan ने महज़ 38 गेंदों में 80 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को मजबूत आधार दिया। युवा बल्लेबाज़ अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों पर 43 रन ठोककर रनगति को और तेज किया। वहीं Heinrich Klaasen ने 22 गेंदों में 31 रन जोड़कर स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में योगदान दिया।

हालांकि, शुरुआत और निचले क्रम के बल्लेबाज़ बड़ी पारी खेलने में असफल रहे, जिससे टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 201 रन ही बना सकी।

गेंदबाजी में आरसीबी के लिए j. Duffy सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। रोमारियो शेफर्ड ने 4 ओवर में 54 रन खर्च कर 3 विकेट चटकाए, हालांकि वे महंगे भी साबित हुए।

कोहली की क्लास, पाटीदार-पाडीक्कल का दमदार साथ-
202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत लड़खड़ाती हुई रही और फिल साल्ट सिर्फ 8 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए।
इसके बाद Virat Kohli और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभाला और शानदार साझेदारी कर टीम को मैच में वापस ला खड़ा किया। पडिक्कल ने 26 गेंदों पर 61 रन की तूफानी पारी खेली। कप्तान Rajat Patidar ने आते ही 12 गेंदों में 31 रन ठोककर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

लेकिन असली कमाल कोहली ने किया, उन्होंने बेहतरीन टाइमिंग, स्ट्राइक रोटेशन और मौके पर बड़े शॉट्स लगाते हुए सिर्फ 33 गेंदों में अपना 64वां अर्धशतक पूरा किया। कोहली अंत तक नाबाद रहे और 69 रन बनाकर टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया। उनके साथ टिम डेविड ने 10 गेंदों में 16 रन की उपयोगी पारी खेली।

एकतरफा बना मुकाबला-
आरसीबी ने 26 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से मैच जीत लिया, जो इस बात का संकेत है कि लक्ष्य कितना भी बड़ा क्यों न हो, अगर बल्लेबाजी में संयम और आक्रामकता का संतुलन हो तो जीत आसान हो जाती है। इस मुकाबले ने एक बार फिर साबित कर दिया कि विराट कोहली बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं। उनकी क्लास, अनुभव और मैच फिनिश करने की क्षमता आरसीबी के लिए इस सीजन में भी सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकती है।

मैच का सार
SRH: 201/9 (20 ओवर)
RCB: 203/4 (15.4 ओवर)
परिणाम: RCB 6 विकेट से विजयी

Back to top button