राजनीति

अदम्य साहस के साथ अभूतपूर्व फैसले लेने की क्षमता इंदिरा गांधी में थी

Share

 

शहर कांग्रेस ने मनाई प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी की जयंती

देवास। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को देश ही नहीं पूरा विश्व जानता है। अदम्य साहस के साथ फैसले लेने की जो क्षमता श्रीमती गांधी में थी वह अपने आप में महत्वपूर्ण तो थी ही वही देश हित में भी महत्वपूर्ण रही है।

श्रीमती गांधी ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ाएं, वहीं बांग्लादेश के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विकास के रास्ते पर भारत को आगे ले जाने का काम भी श्रीमती गांधी ने किया।

उक्त विचार श्रीमती गांधी की जयंती के अवसर पर सिविल लाइन चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी, कांग्रेस नेता राजेंद्र मालवीय, भगवान चावड़ा, शौकत हुसैन, उमेश झंवर ने व्यक्त किए। इसी के साथ कहा कि आज के दिन हम संकल्प ले कि देश की एकता और अखंडता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका हम निभाते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार रोशन रायकवार ने माना।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता गुरुचरण सलूजा, नजर शेख, ज्ञानसिंह दरबार, जाहिद पठान, पोपसिंह परिहार, राकेश शर्मा, सुजीत सांगते, कल्याणसिंह पवार गोवर्धन देसाई, अनिल गोस्वामी, इम्तियाज शेख, रूपेश कल्याने, ईशान राणा, प्रतीक शर्मा, मीना फानी, प्रथम सिंह पवार, घनश्याम पटेल, डॉ. सुरेश शर्मा, जितेंद्र गौड़, चंद्रपालसिंह सोलंकी, निलेश वर्मा, शाजी हाशमी, गोलू हाजी, अजयसिंह राजोदा, गजेंद्र तोमर, खलील शेख उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button