राजनीति

ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, त्वरित राहत की मांग

Share

 

उप मुख्यमंत्री को जिलाध्यक्ष सैंधव के नेतृत्व में सौंपा पत्र

देवास। जिले में हाल ही में हुई ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है।

इससे प्रभावित अन्नदाताओं को शीघ्र राहत और मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर देवास भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री एवं देवास जिला प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा को ज्ञापन सौंपा।

भोपाल में हुई भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिले में फसल क्षति से किसानों को हुए आर्थिक नुकसान से अवगत कराते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा प्रदान करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, बहादुरसिंह मुकाती, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता बहादुरसिंह पिलवानी, नाथूसिंह सेंधव एवं मानसिंह ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा मीडिया जिला सह प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।

Back to top button