किसानों और मध्यम श्रेणी के लोगों के लिए निराशा भरा बजट- कांग्रेस

देवास। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में बात तो कही गई है कि युवा शक्ति को मजबूत करेगा लेकिन बजट में युवाओं के रोजगार की कोई गारंटी नहीं दी गई है।
बजट पर प्रक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा ने कहा है कि अधिकांश घोषणाएं उन राज्यों के लिए की गई है जहां पर आगामी समय में चुनाव होने वाले हैं। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल और असम के लिए घोषणाएं की गई है। इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया। आम करदाताओं को भरोसा था इनकम टैक्स में और छूट मिलेगी लेकिन यह पूर्ववर्ती ही रखा गया है। 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के विकास को लेकर बात कही गई है छोटे शहर को कोई लाभ नहीं मिलेगा। सात रेल कॉरिडोर बनाने की बात की गई है जिसमें मध्यप्रदेश का कोई स्थान नहीं लिया गया है।
कांग्रेस नेता श्री शर्मा ने कहा, कि बजट में आम नागरिकों किसानों के लाभ की कोई बात नहीं की गई है, न ही महंगाई को नियंत्रित करने को लेकर बजट में कोई प्रावधान है। कुल मिलकर बजट नागरिकों के लिए निराशा भरा रहा।




