आपका शहर

रीवा रेलवे स्टेशन पर हुआ पौधारोपण, स्वच्छ वातावरण का दिया संदेश

Share

 

देवास। प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्वच्छ और हरित वातावरण के संकल्प के साथ नागरिक बढ़-चढ़कर पौधारोपण कर रहे हैं। इसी क्रम में पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता बुद्धसेन पटेल द्वारा रीवा रेलवे स्टेशन परिसर में पौधारोपण किया गया।

बुद्धसेन पटेल ने बताया, कि इस अभियान का उद्देश्य केवल पेड़ लगाना ही नहीं, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा व हरियाली का उपहार देना है।

सामूहिक सहभागिता से मिला अभियान को बल-
पौधारोपण कार्यक्रम में रामप्रसाद केवट, संजय केवट, रेखा नामदेव एवं डॉ. पूजा सोनी ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस आयोजन में “सबका सहारा सोशल वेलफेयर सोसायटी” का विशेष सहयोग रहा, जिसने अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान बुद्धसेन पटेल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच पौधारोपण ही एक प्रभावी समाधान है। एक पेड़ न केवल ऑक्सीजन देता है, बल्कि धरती को हरियाली, छाया और जीवन भी प्रदान करता है। नागरिकों से अपील की गई कि वे भी “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़ें, पौधे लगाएं और उनकी देखभाल का संकल्प लें।

Back to top button