देवास

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

Share

टोंकखुर्द (नन्नु पटेल)। अनुविभागीय अधिकारी संजीव कुमार सक्सेना एवं मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. माया कल्याणी द्वारा विभाग के मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली गई।

बैठक में सभी राष्ट्रीय कार्यक्रम गर्भवती पंजीयन, एएनसी जांच, टीकाकरण, परिवार नियोजन, दस्तकअभियान, एनसीडी, आयुष्मान कार्ड, मलेरिया, डेंगू, टीबी उन्मूलन, एनिमिया मुक्त भारत अभियान, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम आदि राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रत्येक उप स्वास्थ केंद्रवार गहन समीक्षा की गई। जिन कर्मचारियों के लक्ष्य के अनुरूप कार्य कम पाया गया उन्हें आगामी सात दिनों में लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए गए। इसके अलावा इसी माह से होने वाले दस्तक अभियान 17 फरवरी से 19 मार्च तक के लिए सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया। जिसमें सभी जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण विटामिन ए की खुराक एनीमिया की जांच टीम द्वारा घर-घर जाकर किया जाना है। इस अवसर पर विभाग के समस्त अधिकारी एवं मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back to top button