संत सेवालाल महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई

आठ गांवों के समाजजनों ने निकाली शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन
पुंजापुरा। बंजारा समाज के आराध्य संत संत सेवालाल महाराज की जयंती पुंजापुरा एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजजनों ने शोभायात्रा निकालकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
आयोजन में आठ गांवों की सहभागिता रही। चंदूपुरा, करडी, पोस्तीपुरा, गादिया, रुपलीपुरा, रामपुरा सहित आठ गांवों के समाजजन जुलूस के रूप में पलासी स्थित सेवालाल मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में सामूहिक रूप से एकत्रित होकर पूजन किया
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां-
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने आकर्षक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। डीजे की धुन पर युवक-युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य कर उत्सव को और भी उल्लासपूर्ण बनाया। जगह-जगह समाजजनों ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

प्रमुख रूप से रहे उपस्थित-
इस अवसर पर दरबार नायक, धर्म नायक, देवीसिंह राठौर, इन्द्रसिंह नायक, प्रधान नायक, डॉ. हेमराज नायक, बलराम नायक, सज्जनसिंह राठौर, मुकेश नायक सहित सैकड़ों समाजजन उपस्थित रहे।




