राजनीति

मध्यप्रदेश कुश्ती संघ अध्यक्ष नारायण यादव का भाजपा नेताओं ने किया अभिनंदन

Share

 

देवास। उज्जैन में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान मध्यप्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के बड़े भाई नारायण यादव का भाजपा नेताओं द्वारा आत्मीय अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर चापड़ा से पहुंचे भाजपा नेता सुनील पुरोहित, महेंद्र यादव एवं यश सैनी ने समारोह स्थल पर पहुंचकर नारायण यादव का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

भाजपा नेता श्री पुरोहित ने नारायण यादव को कुश्ती के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में कुश्ती खेल को नई दिशा और पहचान मिल रही है। उन्होंने युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। समारोह के दौरान खेल, युवा प्रोत्साहन एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

Back to top button