धर्म-अध्यात्म

देवबड़ला धाम में महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Share

 

भजन कर भगत, मस्त जवानी में… बुढ़ापा किसने देखा है

देवास/सीहोर (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। मां नेवज नदी के उद्गम स्थल व पुरातत्व धरोहर देवांचल धाम देवबड़ला बीलपान में महाशिवरात्रि पर्व त्रिदिवसीय मेले का आयोजन चल रहा है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष ओंकारसिंह भगतजी ने बताया बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिव कथा का आनंद लिया। कथा में पंडित राजेश गुरु ने कहा कि भजन कर मस्त जवानी में… बुढ़ापा किसने देखा। कलयुग चल रहा है और कलयुग में व्यक्ति विशेष की आयु बहुत छोटी हो गई है, कह नहीं सकते कब राम का बुलावा आ जाए और कब किसको ले जाए, इसीलिए हम सबको बुढ़ापे का इंतजार नहीं करना चाहिए। जब जैसे समय मिले हमको भगवान का भजन करना चाहिए क्योंकि भगवान का भजन करने से मन शुद्ध रहता है।

हम सबको महाशिवरात्रि के पर्व पर बाबा भोलेनाथ के दरबार तपोभूमि देवबड़ला में भजन करने का अवसर मिला है। सभी को यहां पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर कथा पंडाल में बैठकर भगवान का भजन सुनने और भजन करने का अवसर मिल रहा है तो हमको इस अवसर का लाभ लेना चाहिए।

देवबड़ला स्मारक इंचार्ज विजेंद्रसिंह भाटी ने बताया महाशिवरात्रि के पर्व पर बाबा विलवैश्वर महादेव का रूद्राभिषेक, महाआरती, माहाप्रसादी का आयोजन रहेगा। मेहतवाड़ा हाईवे से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बीलपान होकर आने का रास्ता है तथा जाते समय देवबंदला से झिक्डी़ होकर जाना है। सुविधा के लिए वन वे की व्यवस्थाएं रखी गई है। आने और जाने के रास्ते अलग-अलग रहेेंगे।

Back to top button