धर्म-अध्यात्म
अशोक जाट अखण्ड भारत हिंदू राष्ट्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बने

देवास। अखण्ड भारत हिंदू राष्ट्र संगठन की राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष सरितासिंह राजपूत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज कुमारसिंह, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजुलता गुप्ता की सहमति से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक जाट को अखण्ड भारत हिंदू राष्ट्र संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री जाट की नियुक्ति पर इष्ट मित्रों ने बधाई दी।




