Dewas news बिजली कि दरें 4.80% बढ़ाने एवं गैस सिलेंडर पर 60 रुपए बढ़ाने के विरोध में शहर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

– मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग
देवास। बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार जैसे जुमले देने वाली केंद्र सरकार ने पहले गैस सिलेंडर पर 60 रुपए बढ़ा दिया। इसके बाद प्रदेश सरकार ने सवा करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को बिजली का झटका देते हुए प्रदेश में 4. 80% बिजली के दाम बढ़ा दिए।
अब नए टैरिफ के अनुसार छोटे उपभोक्ताओं को हर महीने 85 रुपए अतिरिक्त देना पड़ेगा। वहीं 500 यूनिट वालों पर 213 रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। पहले ही गैस और पेट्रोल डीजल की कमी से अचानक महंगाई से लोगों का जीना दुभर हो रहा है। इसके बावजूद प्रदेश की भाजपा सरकार ने बिजली के दामों में इतनी ज्यादा वृद्धि कर दी जो कि आम नागरिकों के हक में बिल्कुल ही उचित नहीं है।
इन्हीं सब बातों को लेकर सोमवार को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर आनंद मालवीय को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सरकार तत्काल मूल्य वृद्धि वापस ले वही केंद्र।
इस अवसर पर श्री गौतम ने कहा कि आज देश की जनता सरकार से त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश में अफरा-तफरी मची हुई है। लोग गैस के लिए पेट्रोल डीजल के लिए परेशान हो रहे हैं, ऐसे में बिजली की दर बढ़ा देना पूरी तरह अनुचित है। सरकार समय रहते बिजली की बढ़ी हुई दर वापस ले अन्यथा कांग्रेस को सड़कों पर आकर आंदोलन करना पड़ेगा। इसी के साथ कांग्रेस नेता राजेंद्र मालवीय व प्रदीप चौधरी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता रेखा वर्मा, नज़र शेख़, सुधीर शर्मा, रोशन रायकवार, जाहिद पठान, सुजीत सांगते, रितेश त्रिपाठी, दीपेश कानूनगो, नरेंद्र यादव, प्यारे मियां पठान, महेंद्र घारू, जितेंद्र सिंह गौड़, दिलीप सिंह सोलंकी, अनिल गोस्वामी, रूपेश कल्याणे, नीरज नागर, प्रतीक्षा शास्त्री, ईशान राणा, शाहजी हाशमी, धीरज कल्याणे, जहीर शेख, डॉ मंसूर शेख, हारीश गजधर, दिलीप परमार, राधाकिशन सोलंकी, नईम अहमद, हिम्मतसिंह चावड़ा, गुलाबसिंह ठाकुर, साधना प्रजापति, मीना फनी, अजय सिंह राजोदा, राजा पडियार, मनोज सांगते, रईस खान, डैनी वीरेंद्र परदेसी, वसीम हुसैन, अविनाश जेठवा, मिर्जा कबीर बैग, अजयसिंह रघुवंशी, शाहिद मोदी, कल्लू भाई राष्ट्रीय, चंद्रपालसिंह छोटू, चंद्रभूषण शुक्ला, संजय रेकवाल, जयराम मालवीय उपस्थित थे।




