इंदौर

Indore news बिजली कंपनी का 25466 करोड़ का बजट पारित

Share

 

ऊर्जा सचिव की अध्यक्षता में बोर्ड मीटिंग में लिया फैसला, उपभोक्ता सेवाओं पर फोकस

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग सोमवार को आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के ऊर्जा सचिव और कंपनी के पदेन चेयरमैन विशेष गढ़पाले भोपाल से व अन्य सदस्य वर्चुअल भी शामिल हुए।

इस मीटिंग में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 कुल 25466 करोड़ रूपए का वार्षिक बजट रखा गया। मीटिंग में ऊर्जा सचिव व अन्य सदस्यों ने बजट को अनुमोदित किया। नए वित्तीय वर्ष का बजट पिछले बजट से करीब 11 प्रतिशत अधिक है।

इस अवसर पर ऊर्जा सचिव श्री गढ़पाले ने नए कार्यों, ग्रिडों के निर्माण व परियोजना का काम समय पर करने का आह्वान किया गया। कर्मचारी कल्याण से संबंधित भी निर्णय लिए गए। इस बजट में वर्ष 2026-27 के 25466 करोड़ के कुल बजट में राजस्व बजट 23898 करोड़ और 1568 करोड़ करोड़ रुपए कैपेक्स कार्यों के लिए हैं। कुल बजट में से करीब 92 प्रतिशत राशि बिजली खरीदी, पारेषण पर व्यय होगी। कार्मिकों पर यानि वेतन, भत्ते इत्यादि पर करीब 13 प्रतिशत राशि खर्च होगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने कंपनी की प्राथमिकताओं को लेकर विचार रखे।

ऊर्जा विभाग के ओएसडी विजय गौर, वित्त विभाग के उपसचिव आरआर मीणा, डॉ. अरुणा तिवारी, मुख्य महाप्रबंधक प्रकाशसिंह चौहान, कार्यपालक निदेशक गजरा मेहता, एसएल करवाड़िया, संयुक्त सचिव संजय मालवीय, पीएस चौहान, अचल जैन, मुख्य वित्त अधिकारी अजयपाल सिंह अवास्या, उप निदेशक बजट शोभित कमल सक्सैना, वरिष्ठ लेखाधिकारी राजेश शर्मा, कंपनी सचिव आराधना कुलकर्णी आदि इस दौरान उपस्थित रहे।

Back to top button