धर्म-अध्यात्म
स्वामी विवेकानंद के विचारों को लेकर आगे बढ़े युवा

भौंरासा (मनोज शुक्ला)।विवेकानंद युवा महामंडल मांगलिया इंदौर के तत्वाधान में 30वां एक दिवसीय राज्य स्तरीय वार्षिक युवा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन विवेकानन्द विद्यालय प्रांगण नराणा में महामंडल अध्यक्ष आरएस भाटिया के सानिध्य में किया गया। इसमें विभिन्न जिलों से आए 300 युवाओं ने सहभागिता दर्ज की। प्रसाद व्यास, राजू सैनी आदि विषय विशेषज्ञों ने युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया।




