राजनीति

महंगाई और गेहूं के 4000 रुपए समर्थन मूल्य की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Share

 

बरोठा (अमर चौधरी)। गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि, बिजली दरों के बोझ और नर्मदा नल जल योजना में देरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरोठा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों एवं पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने, बिजली दरों में वृद्धि, पेट्रोल-डीजल की कमी तथा नर्मदा नल जल योजना को शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर आम जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम आदमी का जीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं किसानों के हितों की अनदेखी करते हुए गेहूं का समर्थन मूल्य 4000 रुपए नहीं किया जा रहा है, जिससे किसानों में नाराजगी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सरकार की नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की गई।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पटेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश नागर, समीर मेहता, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र झाला, बंटू चावड़ा पटाड़ी, डॉ. सुनील नागर, जगदीश मालवीय, रवि पटेल, इंदरसिंह नागर, पवन रावत एवं राकेश नागर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Shri shri ravishankar vidya mandir indore

Back to top button