सनातन विचार मंच की आमसभा में नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन

देवास। सनातन विचार मंच की 32वीं आमसभा का आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। वर्ष 1994 में स्थापित इस संस्था की बैठक में कोषाध्यक्ष अलकेश दवंडे द्वारा वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
बैठक के दौरान वर्ष 2026-27 हेतु संस्था के पदाधिकारियों एवं नवीन संचालक मंडल का निर्विरोध गठन किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया की घोषणा चुनाव अधिकारी कैलाश चंदावत द्वारा की गई। नई कार्यकारिणी में महेंद्र कुमार को नगर अध्यक्ष, नवीन नाहर को उपाध्यक्ष, एतेशाम को महासचिव, डॉ. योगेश वालिम्बे को सह सचिव तथा अलकेश दवंडे को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
संचालक मंडल में डॉ. केके धूत, दीपक जोशी (पूर्व शिक्षा मंत्री, मप्र शासन), जितेंद्र वर्मा, जितेंद्र राठौर, प्रेमनाथ तिवारी एवं माखनलाल पटेल को निर्वाचित घोषित किया गया।
आमसभा में विभिन्न क्षेत्रों से आए सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। ग्राम पोटला से लोकेश जैन, पिपरी से गिरधर गुप्ता, सतीश अग्रवाल, पवन जैन, माया दीदी, राजू मैडम एवं सतीश अग्रवाल की माताजी, ग्राम रतनपुर से हरिहर मोगरे तथा इंदौर से अजय गोस्वामी (सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त, जीएसटी), सुरेन्द्र सिंह, आचार्य रतन सिंह एवं कमलेश महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संस्था के संस्थापक रविंद्रनाथ भारद्वाज द्वारा लखनऊ में काकोरी कांड के शताब्दी वर्ष पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शहीद क्रांतिकारियों के परिजनों का सम्मान किया गया। इसी क्रम में पंजाब के जालंधर में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी किशन सिंह गड़गज एवं उनके साथियों के परिजनों को सम्मानित कर चांदी के सिक्के भेंट किए गए।
बैठक के अंत में वर्ष 2025-27 के दौरान संस्था के प्रभावी एवं सुचारु संचालन के लिए दीपक जोशी एवं डॉ. धूत द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए।





