इंदौर

Indore news समाधान योजना में 90 प्रतिशत तक सरचार्ज माफी 31 मार्च तक

Share

 

अब तक इंदौर, खरगोन, उज्जैन जिले में सबसे ज्यादा उपभोक्ताओं ने ली छूट

इंदौर। मप्र शासन ऊर्जा विभाग की तीन माह या अधिक समय के बकाया बिजली बिलों के उचित व छूट देने के संबंध में 31 मार्च तक लागू समाधान योजना से सबसे ज्यादा इंदौर जिले के करीब 96 हजार उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं।

दूसरे क्रम पर खरगोन जिले के 93 000 उपभोक्ता, तीसरे क्रम पर उज्जैन जिले के 92000 उपभोक्ता, रतलाम जिले के 78600, मंदसौर जिले के 70500 उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं। अधिकारिक जानकारी अनुसार मार्च अंत तक जारी समाधान योजना अंतर्गत 50 से 90 प्रतिशत तक छूट पात्रतानुसार प्राप्त की जा सकती है। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बकायादार बिजली उपभोक्ताओं से समाधान योजना का लाभ लेने की अपील की है। इसके लिए संबंधित बिजली जोन, वितरण केंद्र या पोर्टल mpwz.co.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Back to top button