धर्म-अध्यात्म

श्रीराम मारुति यज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

Share

 

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। रामनवमी के अवसर पर ग्राम गिरलाखेड़ी में श्रीराम मारुति यज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन बालाजी सरकार प्रांगण में किया जा रहा है।

आचार्य राकेश शास्त्री हरनावदा के आचार्यत्व में 7 दिवसीय यज्ञ हो रहा है। भागवत आचार्य राज शेखर द्वारा भागवत कथा दोपहर 12 से 3 बजे तक हो रही है। शाम को भगवान देवनारायण की कथा प्रभुलाल पंडा जी के द्वारा की जा रही है। समस्त गांववासियों ने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की। इस महायज्ञ की पूर्णाहुति हनुमान जी के जन्मोत्सव पर होगी, जिसमें सभी क्षेत्र के ग्रामवासी शामिल होंगे और भगवान हनुमानजी की पूजा-अर्चना करेंगे।

Back to top button