Dewas news “देवास जॉब पोर्टल” से अब तक जिले के 430 युवाओं को मिला रोजगार

– पोर्टल में अब तक 7 हजार 191 उम्मीदवारों ने कराया पंजीयन
“मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बागली भ्रमण के दौरान “देवास जॉब पोर्टल” का किया था शुभारंभ
देवास। जिले के युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए कलेक्टर ऋतुराजसिंह ने नवाचार करते हुए “देवास जॉब पोर्टल” बनाया है। इस पोर्टल के माध्यम से युवाओं को रोजगार के लिए कंपनी से साक्षात्कार कर रोजगार प्राप्त कर रहे हैं।
“देवास जॉब पोर्टल” पर अब तक 7 हजार 191 युवाओं ने पंजीयन कराया है। जिसमें अब तक जिले के 430 युवाओं को रोजगार मिल चुका है। पोर्टल पर 230 कंपनियों ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है। जिले की प्रमुख कंपनियां जैसे आइशर (Eicher), सनफार्मा (Sun Pharma), नवकार (Navkar), SIS, गजरा गियर्स (Gajra Gears) आदि भी शामिल हैं। वर्तमान में पोर्टल पर 3398 पद रोजगार के लिए उपलब्ध है। इच्छुक युवा “देवास जॉब पोर्टल” के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के युवक-युवतियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में “देवास जॉब पोर्टल” पर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और अपनी योग्यतानुसार रोजगार पाएं। पोर्टल के माध्यम से युवा घर बैठे जॉब प्राप्त कर सकेंगे। “देवास जॉब पोर्टल” पर रजिस्ट्रेशन के लिए जिले के युवा
https://dewasjob.mp.gov.in पर अपनी प्रोफाइल बनाकर पंजीयन कर सकते हैं। “देवास जॉब पोर्टल” के यूआरएल पर क्लिक करने के पश्चात पोर्टल खुल जाएगा, जिसमें जो भी स्टेप्स आएगी, उसमें चाही गई जानकारियों को भरना होगा। जानकारी भरने के पश्चात केंडिडेट का रिज्यूम पोर्टल पर स्वत: ही तैयार हो जाएगा। जो कि विभिन्न कंपनियों को दिखेगा। कंपनियां अपनी जरूरत और युवाओं की योग्यताओं के अनुसार आवेदक से मेल या मोबाइल के माध्यम से संपर्क करेगी। जिले के युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में सुविधा होगी।
अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें
पोर्टल के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कलेक्टर कार्यालय, देवास में संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, हमारे YouTube चैनल ‘Dewas Job Portal’ (https://m.youtube.com/@DewasJobPortal) पर भी विज़िट कर सकते हैं, जिसमें स्टेप-बाय-स्टेप रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, प्रोफाइल निर्माण, रिज़्यू में निर्माण तथा नौकरी पर आवेदन करने की प्रक्रिया बताई गई है। ई-मेल dewasjobportal@mp.gov.in पर मेल करके भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं अथवा मोबाइल नंबर 89823-28933 पर कॉल एवं व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि “देवास जॉब पोर्टल” का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 अक्टूबर 2025 को जिले के बागली भ्रमण के दौरान किया था तथा “देवास जॉब पोर्टल” के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने वाले युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए थे।




