इंदौर
अतिरिक्त सचिव सुदीप जैन ने सौर ऊर्जा संबंधी मीटिंग ली

इंदौर। केंद्रीय नवीन और नवकरणीय ऊर्जामंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सुदीप जैन ने सोमवार को इंदौर में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, पीएम कुसुम योजना इत्यादि विषय को लेकर उच्च स्तरीय मीटिंग ली।
इंदौर स्मार्ट सिटी कार्यालय में हुई मिटिंग में मप्रपक्षेविविकं इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एससी वर्मा, अधीक्षण अभियंता चिंतामणि अनिल ठकार समेत स्मार्ट सिटी के अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
श्री जैन ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रकरण और तेजी से हल करने, वेंडरों की संख्या में बढ़ाने को कहा।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक श्री सिंह और अतिरिक्त मुख्य अभियंता एससी वर्मा ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।




