इंदौर

कलाव्योम फाउंडेशन की सांस्कृतिक संध्या 6 फरवरी को

Share

 

क्षिप्रा घाट पर गूंजेगा लोक संगीत, पद्मश्री कालूराम बामनिया देंगे प्रस्तुति

इंदौर। भारतीय लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से कलाव्योम फाउंडेशन द्वारा लोक गायन प्रस्तुति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस विशेष सांस्कृतिक संध्या में देश के प्रतिष्ठित लोक कलाकार पद्मश्री से सम्मानित कालूराम बामनिया अपनी सशक्त और आत्मीय लोक गायन प्रस्तुति से श्रोताओं को लोक संस्कृति की जड़ों से जोड़ेंगे। यह कार्यक्रम शुक्रवार, 6 फरवरी को शाम 7 बजे से क्षिप्रा नदी घाट, क्षिप्रा में आयोजित किया जाएगा। प्राकृतिक और आध्यात्मिक वातावरण में होने वाला यह आयोजन लोक संगीत प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगा।

कलाव्योम फाउंडेशन ने क्षेत्र के सभी कला-प्रेमियों, सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लोक संस्कृति के उत्सव का साक्षी बनने का आग्रह किया है।

Back to top button