नगर निगम

नगर निगम की कार्रवाई: अस्थाई अतिक्रमण हटाए, 10 हजार की चालानी कार्रवाई

Share

 

देवास। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने मुख्य मार्गों और चौराहों पर सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में केला माता मंदिर के मुख्य मार्ग पर अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।

निगम टीम ने सड़क पर फैले ठेलों और दुकानों के बाहर रखे सामान को हटाया, साथ ही एक बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर पर 10 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की।

नगर निगम द्वारा पूर्व में छोटे और बड़े व्यवसायियों को समझाइश दी गई थी कि वे अपनी निर्धारित सीमा में रहकर व्यवसाय करें। छोटे व्यवसायियों को शारदा माता मंदिर के पीछे स्थित निगम की खुली भूमि पर व्यवसाय करने के निर्देश भी दिए गए थे। इसके बावजूद ठेला संचालकों द्वारा सड़क पर और कुछ दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के सामने निर्धारित सीमा से आगे बढ़कर सामग्री रखकर व्यवसाय किया जा रहा था।

आयुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में निगम अमले ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया। मुख्य चौराहे पर बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर की दुकान से सड़क पर रखा सामान हटवाया गया और 10 हजार रुपए का चालान काटा गया। अन्य दुकानों के बाहर रखा सामान भी जप्त किया गया।

निगम ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि पुनः अतिक्रमण किया गया तो सामग्री जप्त कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान मुख्य स्वच्छता निरीक्षक हेमंत उबनारे, स्वच्छता निरीक्षक हरेन्द्रसिंह ठाकुर, ओमप्रकाश पथरोड, संदीप, विजय, अनूप सांगते, दरोगा अबरार पठान सहित रिमूवल गैंग मौजूद रही।

Amaltas hospital

Back to top button