किसान हितों के मुद्दों पर राष्ट्रीय स्तर पर मंथन, हैदराबाद में हुई अहम बैठक

भारतीय किसान संघ की बैठक में किसानों के भविष्य की रणनीति तय
देवास। हैदराबाद में भारतीय किसान संघ की तीन दिवसीय प्रतिनिधि सभा रखी गई, जिसमें प्रांत प्रदेश एवं अखिल भारतीय अधिकारी शामिल हुए।
गौमाता पूजन, ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन व भारत माता पूजन कर उद्घाटन सत्र की शुरुआत की गई।
भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष के साईं रेड्डी द्वारा स्वागत उद्बोधन व अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र द्वारा वर्षभर का प्रतिवेदन का वाचन किया गया।

देशी गाय को बचाने के लिए प्रस्ताव रखा गया। अलग- अलग प्रांतो ने अपना व्रत निवेदन पेश किया। इसमें मालवा प्रांत से प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पटेल, महामंत्री रमेश दांगी आगर, गिरजा देवी ठाकुर रतलाम, राजेंद्र शर्मा धार, उपाध्यक्ष रेवाराम सेठ सनावद, दयाराम पाटीदार मनावर, मंत्री धर्मसिंह गुर्जर खण्डवा, महेश ठाकुर धार, भारत सिंह बैस, कोषाध्यक्ष शांतिलाल शर्मा उज्जैन, संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी इन्दौर, सह संगठन मंत्री दिनेश शर्मा उज्जैन शामिल हुए।
उद्घाटन सत्र में अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण अखिल भारतीय अध्यक्ष साई रेड्डी ने कहा कि यह प्रतिनिधि सभा देश के किसानों के लिए मिल का पत्थर साबित होगी।

इस प्रतिनिधि सभा में भूमि अधिग्रहण, ट्रेड डील, लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य पर चर्चा की गई। देशभर से आए प्रतिनिधि सभा में उपस्थित थे।
यह जानकारी प्रचार प्रमुख गोवर्धन पाटीदार ने दी।





