इंदौर

छतों से बिजली तैयार करने वाले 54 हजार से अधिक

Share

 

इंदौर। पर्यावरण हित व बिजली बिल में बचत के उद्देश्य से सौर ऊर्जा का घरों की छतों पर उत्पादन तेजी से हो रहा है।

10 फरवरी तक मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्य क्षेत्र में रूफ टॉप सोलर नेट मीटर लगाने वालों की संख्या 54500 हो गई है। कुल बिजली उत्पादन क्षमता चार सौ मैगावाट होने को है।

अधिकारिक जानकारी के अनुसार मालवा निमाड़ में सबसे ज्यादा रूफ टॉप सोलर नेट मीटर इंदौर मध्य शहर, सुपर कॉरिडोर, बायपास इत्यादि की कॉलोनियों में लगे हैं। इंदौर महानगरीय क्षेत्र में रूफ टॉप सोलर संयंत्र की संख्या करीब 24500 है। महानगरीय क्षेत्र की रूफ टॉप सोलर उत्पादन क्षमता करीब 155 मैगावाट है। ज्ञातव्य है कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में वर्तमान में घरों पर सोलर संयंत्र के लिए अधिकतम 78 हजार सब्सिडी देय है। यह बिजली उपभोक्ता के बैंक खाते में सीधे ही डीबीटी से आती है।

Back to top button