आपका शहर

चिंचवाड़-पुणे रेलवे स्टेशन पर हरियाली का संदेश

Share

 

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत देवास के पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

देवास। प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत देशभर में हरित चेतना की लहर दिखाई दे रही है। इसी क्रम में देवास के पर्यावरण कार्यकर्ता बुद्धसेन पटेल ने चिंचवाड़ रेलवे स्टेशन पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

रेलवे स्टेशन परिसर में लगाए गए पौधों के माध्यम से न केवल पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया गया, बल्कि यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को भी हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

हरित भविष्य का संकल्प-
इस अवसर पर निहास पटेल, अनिल पटेल, आशा पटेल और श्वेता ने भी पौधे रोपकर अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सहयोग सबका सहारा सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रदान किया गया, जिसने अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बुद्धसेन पटेल ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और जिम्मेदारी का प्रतीक है। यदि प्रत्येक नागरिक वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संकट को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण से हजारों यात्रियों तक हरित संदेश पहुंचता है, जिससे समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

हरी-भरी धरती की ओर एक कदम-
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने मिलकर हरी-भरी धरती के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। यह पहल न केवल देवास, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।

Back to top button