अटल गृह ज्योति योजना में उपभोक्ताओं को दी 159 करोड़ रुपए की सब्सिडी

– मालवा निमाड़ के 34.12 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में दी राहत
इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली अटल गृह ज्योति योजना का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन कर रही हैं। पिछले एक बिल माह के दौरान मालवा निमाड़ में 34 लाख 12 हजार से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित हुए है।
इन उपभोक्ताओं प्रथम सौ यूनिट तक बिजली एक रूपए यूनिट की दर से प्रदान की गई है। इन उपभोक्ताओं को मप्र शासन की ओर से एक माह के दौरान कुल 159 करोड़ रूपए की सब्सिडी प्रदान की गई है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत कंपनी क्षेत्र के 15 जिलों में सबसे ज्यादा इंदौर जिले के 5.30 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं। इंदौर जिले के उपभोक्ताओं को 21 करोड़ रूपए से ज्य़ादा की सब्सिडी प्रदान की गई है। मप्र के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार लाभार्थी उपभोक्ताओं से नियमित रूप से सब्सिडी प्राप्ति का फीडबैंक भी लिया जाता है।
अटल गृह ज्य़ोति योजना में उज्जैन जिले में 3.22 लाख उपभोक्ता, धार जिले में 3.10 लाख उपभोक्ताओं, खरगोन जिले में 2.98 लाख, रतलाम जिले में 2.57 लाख, देवास जिले में 2.40 लाख, मंदसौर जिले में 2.37 लाख, बड़वानी में 2.15 लाख, खंडवा 2.08 लाख उपभोक्ता हुए हैं। कंपनी क्षेत्र के अन्य 5 जिलों में 90 हजार से 1.80 लाख उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं। कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए लागू इस योजना में प्रतिदिन औसत 5 यूनिट अधिकतम खपत वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी की पात्रता है।



