इंदौर

इंदौर, उज्जैन में सर्वाधिक बिजली कनेक्शन

Share

 

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर द्वारा प्राथमिकतानुसार नए कनेक्शन दिए जा रहे है। कैलेंडर वर्ष 2025 में जहां निम्नदाब के पौने दो लाख से ज्यादा नए कनेक्शन दिए गए हैं।

अब कंपनी क्षेत्र में घरेलू, गैर घरेलू, औद्योगिक, उच्चदाब, कृषि श्रेणी के कुल 62 लाख से ज्यादा बिजली कनेक्शन हो चुके हैं। सबसे ज्यादा इंदौर जिले में 11 लाख से ज्यादा बिजली कनेक्शन हैं, वहीं उज्जैन जिले में करीब पौने छः लाख बिजली कनेक्शन है। धार जिले में पांच लाख, रतलाम जिले में 4.65 लाख, खरगोन जिले में 4.60 लाख, मंदसौर जिले में 4.55 लाख, देवास जिले में 4.40 लाख से ज्यादा बिजली कनेक्शन हैं। अन्य जिलों में दो लाख से लेकर चार लाख बिजली कनेक्शन हैं। कंपनी क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिजली खपत वाला जिला इंदौर हैं। इंदौर जिले में अधिकतम बिजली खपत 1100 मैगावाट तक दर्ज होती है।

Back to top button