इंदौर

मुख्य अभियंता ने किया नवीन बिजली जोन का निरीक्षण

Share

 

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर शहर में आपूर्ति सुधार, शिकायत निवारण एवं समय पर राजस्व संग्रहण के लिए सघन प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में हाल में प्रारंभ किए गए बिजली कंपनी के शहर के 31वें मांगलिया अर्बन जोन का मुख्य अभियंता आरसी जैन ने निरीक्षण किया। उन्होंने उपभोक्ता सेवाओं, स्मार्ट मीटर से संतुष्टि, राजस्व संग्रहण, शिकायत के समय पर निराकरण इत्यादि विषयों की जोन प्रभारी पीके मिश्रा से जानकारी प्राप्त की। नया जोन 90 प्रतिशत स्मार्ट मीटरीकृत एवं 82 प्रतिशत कैशलेस बिजली बिल भुगतान वाला है। मुख्य अभियंता श्री जैन का स्वागत श्री मिश्रा एवं अन्य कार्मिकों ने किया।

Back to top button