क्राइम

अवैध शराब संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की सख़्त कार्रवाई, 11 प्रकरण दर्ज

Share

 

देवास। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन पर नियंत्रण लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग देवास द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में 20 जनवरी को सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कनासे के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम द्वारा वृत्त देवास ‘बी’, बागली एवं खातेगांव क्षेत्र में विशेष कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान बरोठा, नेवरी, हाट पिपलिया, हरणगांव, विक्रमपुर एवं जियागांव सहित आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध स्थानों, ढाबों एवं होटलों पर सघन सर्चिंग की गई।

सर्चिंग के दौरान टीम ने मौके से 132 पाव देशी मदिरा, 29 कैन बीयर एवं 10 पाव विदेशी मदिरा अवैध रूप से संग्रहित अवस्था में बरामद की। जब्त की गई मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 15 हजार रुपये बताया गया है। इस कार्रवाई में कुल 11 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध किए गए हैं।

कार्रवाई दल में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, आबकारी उपनिरीक्षक पूजा गहलोत, आबकारी आरक्षक राजेश जोशी, सुरेंद्र, आशीष गुप्ता, शंकरलाल परते एवं गीतेश शामिल रहे। टीम द्वारा पूरी कार्रवाई नियमानुसार एवं सतर्कता के साथ अंजाम दी गई।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की सघन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि अवैध मदिरा से होने वाले सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान को रोका जा सके।

Back to top button