धर्म-अध्यात्म

मां शक्ति मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साथ सम्मान समारोह

Share

टोंकखुर्द (नन्नु पटेल)। पिपलोदिया जोशी कुलगौत्रीय परिवार द्वारा श्री आनंद भैरव महाराज का वार्षिक पूजन/प्रतिभा सम्मान/वृद्ध माताओं का सम्मान एवं माँ शक्ति मंदिर नव निर्माण की प्राण प्रतिष्ठा समारोह अवंतिपुर बड़ोदिया में समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुरेश शर्मा ने की। अतिथि के रूप में राधेश्याम जोशी, कन्हैयालाल जोशी, भूपेंद्र जोशी, मुंशीलाल जोशी, गोपालबिहारी जोशी, अभिषेक पटेल सरपंच, डॉ. महेंद्र परमार उपस्थित थे। तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा वैदिक विद्वान गोपाल शास्त्री द्वारा सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मातृ शक्ति द्वारा अपनी ओर से आर्थिक सहयोग से माँ शक्ति माता मंदिर का निर्माण किया। साथ ही प्रति कुलगौत्रीय गांव की ज्येष्ठ माताओं का सम्मान किया गया। ज्येष्ठ माताओं में अनुसूइया जोशी, सूरज देवी जोशी, चंद्रकला जोशी, शकुंतला जोशी, जीवनलता जोशी, लीलावती जोशी, शकुंतलदेवी का समिति द्वारा सम्मान किया गया। परिवार के प्रतिभाशाली बच्चों का जिन्होंने कक्षा 10 व 12वीं में जो प्रथम श्रेणी में आये उनमें अनमोल जोशी, आरोही जोशी, शुभम शर्मा, आयुष जोशी, शुभम जोशी को शील्ड व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों का पुष्पहार व शाल-श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

समाज की अन्य प्रतिभाओं, राज्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर धर्मेंद्र जोशी, चंद्रशेखर जोशी आगरोद, गोपाल शास्त्री, अरुण शर्मा, राजेंद्र जोशी का भी सम्मान किया। स्वागत भाषण धर्मेंद्र जोशी ने दिया। मंदिर निर्माण सहित पूरे वर्ष के आय-व्यय की संपूर्ण जानकारी आनंद भैरव मंदिर निर्माण समिति के संयोजक भंवरलाल जोशी ने दी। कलाली जोशी परिवार द्वारा स्नेहभोज दिया गया। समाज के वरिष्ठजनों का स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन बालकृष्ण जोशी ने किया तथा आभार अखिलेश जोशी ने माना।

Back to top button