क्राइम

टोंकखुर्द थाना प्रभारी आलोक सोनी को दी भावभीनी विदाई, नवागत टीआई मनोज सिंह का हुआ स्वागत

Share

 

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। स्थानीय पुलिस थाने में बीते दिन विदाई और स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। करीब 23 महीनों तक टोंकखुर्द थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवा देने वाले आलोक सोनी का स्थानांतरण जिला पुलिस लाइन देवास में होने पर उन्हें विदाई दी गई।

समारोह के दौरान थाना स्टाफ और नगर के गणमान्य नागरिकों ने आलोक सोनी के कार्यकाल की सराहना की। उपस्थित जनों ने बताया कि उनके कार्यकाल में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रही और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला।

जनता का मिला भरपूर प्यार- विदाई के अवसर पर आलोक सोनी ने टोंकखुर्द की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां के लोगों से उन्हें जो प्यार और सहयोग मिला, वह हमेशा स्मृतियों में रहेगा। थाना स्टाफ ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर उनके सुखद और सफल भविष्य की कामना की।

​नवागत थाना प्रभारी का स्वागत-विदाई समारोह के साथ ही, सतवास से स्थानांतरित होकर आए नवागत थाना प्रभारी मनोज सिंह का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्टाफ के सदस्यों ने उनकी अगवानी की और पदभार ग्रहण करने पर हर्ष व्यक्त किया। मनोज सिंह ने कहा कि वे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

Back to top button