शासकीय माध्यमिक स्कूल सेवन्या खुर्द में 23 विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिलें वितरित

बागली (हीरालाल गोस्वामी)। जटाशंकर मंडल बागली के ग्राम सेवन्या खुर्द स्थित शासकीय माध्यमिक स्कूल में विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुल 23 विद्यार्थियों को शासन की योजना के तहत साइकिलें वितरित की गईं।
कार्यक्रम में भाजपा जटाशंकर मंडल बागली के अध्यक्ष गोविंद यादव एवं ग्राम पंचायत सरपंच रामप्रसाद जाटवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान करते हुए नियमित अध्ययन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष गोविंद बैरागी, अखिल बड़ौला, दिनेश चौहान, कुंदन धारसिया सहित विद्यालय के शिक्षक, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
अतिथियों ने शासन की इस योजना को ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए कहा कि इससे बच्चों की विद्यालय तक पहुंच आसान होगी और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि बढ़ेगी।




