मुखर्जी नगर एवं सदाशिव नगर में हुई चोरी का खुलासा

– थाना सिविल लाइन पुलिस ने 2 चोरी की वारदातों का किया पर्दाफाश
देवास। पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुखर्जी नगर और सदाशिव नगर में हुई दो चोरी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकद और अन्य चोरी का सामान बरामद किया है। यह कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र में 5 फरवरी की रात फरियादी मुन्नालाल पिता भंजनलाल जैन (निवासी मुखर्जी नगर) और 15 फरवरी की रात फरियादिया अरुणा माधवानी (निवासी सदाशिव नगर) के घर चोरी की घटनाएं हुई थीं। इन घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक दीशेष अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाइन दीपक यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
गिरफ्तारी और जब्ती:
विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. कुशाल पिता मनीष मुकुंदे (20 वर्ष), निवासी लक्ष्मण नगर, देवास।
2. सुशील पिता लाखन किटोडिया (21 वर्ष), निवासी ग्राम आनंदपुर डुंगरिया, हाल निवासी लक्ष्मण नगर, देवास।
जब्त सामग्री:
दोनों मामलों में कुल 4,40,000 रुपए का माल, नगदी और चोरी की गई अन्य सामग्री बरामद की गई।
पुलिस टीम का सराहनीय कार्य:
इस सफलता में थाना प्रभारी दीपक यादव, उनि राकेश बोरासी, अरुण पिपल्दे, शैलेंद्र परमार, सउनि राकेश तिवारी, कमलपुरी गोस्वामी, आरक्षक मातादीन, अरुण चावड़ा, अंतरसिंह परमार, भूपेंद्र, शुभम कश्यप, और हितेश कुशवाह का विशेष योगदान रहा।




