देवास

पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ जिला देवास की 11वीं इकाई का गठन

Share

 

अध्यक्ष हुकमचंद अमृतिया एवं सचिव कुमेरसिंह डोडिया मनोनीत

देवास। पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ जिला देवास के संस्थापक संरक्षक एमएल मालवीय देवड़ा के मार्गदर्शन में एवं जिला अध्यक्ष पं. देवीशंकर तिवारी की अध्यक्षता एवं जिला सचिव अरविंद शर्मा देवास तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार नागर प्रदेश कार्यसमिति उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मोहरी के आतिथ्य में विजयागंज मंडी में संघ की बैठक आयोजित की गई।

इसमें विजयागंज मंडी तहसील का गठन किया गया। संरक्षक रामलाल लुवानिया, किशोरीलाल शर्मा, अध्यक्ष हुकमचंद अमृतिया, उपाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, सचिव कुमेरसिंह डोडिया, कोषाध्यक्ष कृपाराम पटेल, रामकरण निगम सहसचिव बनाए गए। इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्य के लिए शंकरलाल मालवीय, मणीशंकर पाठक, मनोहरसिंह झाला, छगनलाल अमृतिया, नाथूलाल लुवानिया, घनश्याम पाठक आदि को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। सभी मनोनीत पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों का अतिथियों द्वारा गले में दुपट्टा डालकर पुष्पमालों से स्वागत किया गया। उपस्थित सदस्यों को सेक्टरवार प्रभारी भी बनाए गए। शीघ्र ही सदस्यता अभियान चलाकर मंडी तहसील का प्रथम वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा एवं पेंशनर की समस्या निवारण हेतु कार्य होगा। साथ ही वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान भी किया जाएगा। वरिष्ठ सदस्य रामलाल लुवानिया ने सभी का आभार व्यक्त किया गया।

 

Back to top button