धर्म-अध्यात्म

गोशाला में गायों को खिलाया चारा और गुड़, संतों को भेंट किए कंबल, लिया आशीर्वाद

Share

dewas news

  • मां चामुंडा सेवा समिति ने दान-पुण्य और सेवा कार्यों के साथ मनाया मकर संक्रांति का पर्व

देवास। मकर संक्रांति, सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का पर्व है। न केवल ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज में दान-पुण्य और सेवा कार्यों के लिए भी एक विशेष स्थान रखता है। इस अवसर पर शहर में दिनभर दान, दर्शन और पूजन का क्रम चलता रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन किए और साधु-संतों को दान-दक्षिणा दी। मां चामुंडा सेवा समिति ने भी सेवा व दान-पुण्य कर पर्व मनाया।

समाजसेवी रामेश्वर जलोदिया ने बताया कि मां चामुंडा सेवा समिति द्वारा संत पूर्णानंद महाराज, ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी के सानिध्य एवं समाजसेवी नारायण व्यास, नरेंद्र मिश्रा के आतिथ्य में सेवा कार्य की शुरुआत बालगढ़ रोड स्थित भोलेनाथ मंदिर से की। यहां समिति के सदस्यों ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन किया और संतों का सत्कार कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। संत मौनी बाबा व गो सेवकों का शाल, श्रीफल, पुष्पमाला से सम्मान किया। कंबल वितरित कर मानव सेवा का दायित्व निभाया।

dewas news

भोलेनाथ मंदिर स्थित गोशाला में समिति ने गायों को चारा, गुड़, छोड़ और तिल के लड्डू खिलाए। समिति सदस्य ब्लाइंड स्कूल भी पहुंचे, जहां बालिकाओं का मुंह मीठा करवाकर उन्हें तिल के लड्डू बांटे। इसके साथ ही बालिकाओं को दक्षिणा और गर्म वस्त्र प्रदान किए गए। बालिकाओं के चेहरे पर मुस्कान साफ झलक रही थीं। समिति सदस्य यहां से दिव्यांग बच्चों के स्कूल पहुंचे। यहां बच्चों को तिल के लड्डू और गर्म वस्त्र भेंट किए गए। इस पुण्यमय कार्य में समाजसेवी नारायण व्यास, दुर्गा व्यास, नरेंद्र मिश्रा, निर्मल जैन, सुनील व्यास, चेतन भावसार, ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी, महिला मंडल की मंजू जलोदिया, संगीता जोशी, सुधा सोलंकी सहित समाजसेवियों का अनुकरणीय योगदान रहा।

समिति महाकुंभ में भी कर रही है सेवा कार्य-

श्री जलोदिया ने बताया, कि मकर संक्रांति पर किए जाने वाले दान का विशेष महत्व है। मां चामुंडा सेवा समिति केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने सेवा कार्यों के लिए जानी जाती है। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में भी समिति कंबल वितरण के साथ-साथ भंडारा संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रही है। जलोदिया ने कहा, हमारा उद्देश्य केवल सेवा करना है। यह कार्य समाज के दानदाताओं के सहयोग से ही संभव हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button