आपका शहर
श्रीमद भागवत कथा में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

देवास। चैत्र नवरात्रि महोत्सव 2026 के अवसर पर कैलादेवी मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के दौरान वृंदावन-हरिद्वार के महामंडलेश्वर भास्करानन्दजी महाराज ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश दिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण में सहभागिता की। महाराजश्री ने सभी भक्तों से “एक पेड़ अवश्य लगाएं” का आह्वान किया तथा पर्यावरण संरक्षण को मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता बुद्धसेन पटेल सहित सामाजिक एवं धार्मिकजनों की सक्रिय भागीदारी रही।




