एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एंबेसी टेक पार्क, पुणे में हुआ पौधारोपण

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कर्मचारियों व नागरिकों ने लिया अधिक पौधारोपण का संकल्प
देवास। प्रधानमंत्री के आह्वान पर चल रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत Embassy Tech Park, पुणे परिसर में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण कार्यकर्ता बुद्धसेन पटेल के नेतृत्व में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में एंबेसी टेक पार्क की सुपरवाइजर ऋतुजा शिंदे सहित दिनेश केदारी, अजय केदारी, परेश मधे, सचिन कालोखे, श्वेता पटेल, आशा पटेल, अनिल पटेल एवं नन्हें निहास पटेल ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने अपनी माताओं के नाम एक-एक पौधा लगाकर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

इस दौरान बुद्धसेन पटेल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में हरियाली बनाए रखना समय की बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण ही संतुलित और स्वच्छ वातावरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे न केवल पौधे लगाएंगे, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित भी करेंगे। हरी-भरी धरती और स्वच्छ औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।




