आपका शहर

90 वर्षीय कमलाबाई आवले ने पौधारोपण कर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में दिया प्रेरक संदेश

Share

 

सोनकच्छ (देवास)। प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत ग्राम पारदी खेड़ा में एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला।
90 वर्षीय बुजुर्ग माताजी श्रीमती कमलाबाई आवले ने स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।

जीवन के अंतिम पड़ाव में भी प्रकृति के प्रति उनका यह समर्पण उपस्थित ग्रामीणों के लिए प्रेरणा बन गया। इस अवसर पर पर्यावरण कार्यकर्ता बुद्धसेन पटेल के साथ पूजा आवले, गोविंद सिंह आवले, डॉ. गोविन्द, अनूप सिंह आवले, पर्वत सिंह अंगुरिया, मोहन बामनिया ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी है।

Back to top button