राजनीति

गांवों के नाम बदलने की बजाय रोटी-रोजगार पर ध्यान दें सरकार- सुनील सिंह ठाकुर

Share

देवास। गांवों के नाम बदलने की बजाय रोटी-रोजगार पर ध्यान दें सरकार। गांव के नाम बदलने से पूरा समीकरण बिगड़ जाएगा। कई डॉक्यूमेंट में बदलाव करना पड़ेगा। जिससे लोगों को भारी फजीहत होगी। इसमें समय और धन की बर्बादी होगी।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव सुनील सिंह ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश सरकार पर उक्त आरोप लगाते हुए बताया, कि भाजपा सरकार लोगों का रोजगार-धंधे से ध्यान भटकाना चाहती है। आज लोगों को रोटी-रोजगार की आवश्यकता है, अच्छी शिक्षा की आवश्यकता है, स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता है। लेकिन सरकार इन मुद्दों से आम लोगों का ध्यान भटकाकर भ्रमित कर रही है। अगर गांव के नाम बदल दिए गए तो बड़ी परेशानी खड़ी हो जाएगी। बदलना है तो अपनी दिशा को बदलो गांव के नाम नहीं। हाल ही में जो सूची गांव के नाम बदलने की मुख्यमंत्री मोहन यादव को सौंपी गई है। उस सूची को अमल में ना लाया जाए। जो गांव के मूल नाम है, उनको यथावत रखा जाए।

पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाकिर खान, सलमान सदर, प्रहलाद सिंह राठौर, जिला सह सचिव दीपक मालवीय, डॉ. आरपी झाला, सुनील चौहान, सलमान सदर, शकील शेख, मेहरबानसिंह चौहान, ओमप्रकाश पटेल, सादिक बासीर शेख, सादिक खान ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा, कि अगर गांव के नाम बदलने की प्रक्रिया की गई तो आम आदमी पार्टी द्वारा आम लोगों के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी सलमान सदर ने दी।

Related Articles

Back to top button